फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads got waterlogged after half an hour of rain.

Sonebhadra News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें हुई जलमग्न

Sun, 13 Sep 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads got waterlogged after half an hour of rain.
रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड, बढ़ौली चौक के पास, मंडी समिति और इंडियन बैंक के सामने पानी भर गया। धर्मशाला चौक के आसपास भी जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पिछले तीन दिनों से तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोग परेशान थे। रविवार सुबह से ही मौसम तल्ख बना हुआ था। दोपहर करीब दो बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 और अधिकतम 32.2 डिग्री, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम 24.8 और अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed