{"_id":"698a1a4dd2bcfcf2ef091b6a","slug":"romps-team-reached-the-semi-finals-by-hitting-three-sixes-in-the-last-over-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-141700-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़कर सेमीफाइनल पहुंची रौंप की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़कर सेमीफाइनल पहुंची रौंप की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबटर्सगंज तहसील के देवरी स्थित सरदार पटेल ग्राउंड पर खेले जा रहे एसआरएस कप कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट में नौवें दिन सोमवार को दो मुकाबले कराए गए। पंचमुखी रौप की टीम ने पहले मुकाबले में चुर्क और दूसरे मुकाबले में सुकृत की टीम को शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में आखिरी ओवर में आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रौंप की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। शानदार बल्लेबाजी करने वाले मन्नू और आर्यन को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। पहला मैच चंदू स्पोर्टिंग क्लब चुर्क और पंचमुखी रौप के बीच खेला गया। पंचमुखी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 12 ओवर में कुल 106 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी चुर्क की टीम 10 ओवर में महज 71 रन ही बना पाई। शानदार 33 रन बनाने के साथ ही एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाने वाले मन्नू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला पंचमुखी रौप और सुकृत के बीच खेला गया। सुकृत की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबजी की और 12 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। आखिरी समय तक यह मैच रोमांच से भरा रहा। आखिरी ओवर में पंचमुखी की टीम को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत है। आर्यन ने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को सेमीफाइनल में जगह दिला दी। इसी के साथ स़ुकृत की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
आखिरी ओवर में 18 रन बनाने और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले आर्यन को मैन आफ द मैच का खिताब सौंपा गया। आयोजक पंकज सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार को यंग स्पोर्टिंग क्लब नईबाजार और पिपरी के बीच मुकाबला कराया जाएगा। 13 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर बबलू, बल्लू मौर्य, रामलखन देहाती, देवी, प्रमोद यादव, आकाश मौर्य, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos