{"_id":"698a3553462e9be1d805a93b","slug":"video-small-farmers-paddy-is-not-being-weighed-at-procurement-centers-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा छोटे किसानों का धान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा छोटे किसानों का धान, VIDEO
भारतीय किसान संघ जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। धान खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तौल करने के बाद भी फीड नहीं किया जा रहा। एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। तमाम छोटे किसानों का धान अभी भी क्रय केंद्र पर पड़ा है, जिसकी तौल नहीं हो रही। इससे किसान परेशान हैं। छोटे किसानों का धान क्रय होना आवश्यक है। माैसम में बदलाव से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। लगन का सीजन भी शुरू हो चुका है। तमाम जरूरी कार्य उन्हें धान बेचकर ही करना है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री प्रभुपाल मौर्य, सुभाष चंद्र पाल, दीनानाथ यादव, निर्भय कुमार, कुलदीप सिंह, चंद्रमा सिंह, रवींद्र कुमार, बुलंद अख्तर, अवधेश कुमार, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।