फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shri Krishna Janmashtami: District divided into three zones for security reasons

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : सुरक्षा के मद्देनजर तीन जोन में बंटा जिला

Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami: District divided into three zones for security reasons
डीएम शैलेष की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्वक तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पर्व को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तीनों तहसीलों को तीन जोन में बांटा गया है। एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने से पूर्व उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश ईओ को दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों, पूजा स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। अग्निशमन विभाग को मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व जिले में परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed