फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board: Exam fee, registration date extended,

यूपी बोर्ड: परीक्षा शुल्क, पंजीकरण की तिथि बढ़ी,

Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam fee, registration date extended,
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की है। इसके साथ ही, सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रधानाचार्य विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से एक सितंबर तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने के बाद चालान की सूचना और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर पांच सितंबर की रात 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा।ऑनलाइन विवरण अपलोड होने के बाद प्रधानाचार्यों को चेकलिस्ट डाउनलोड कर विद्यार्थियों के विवरण की जांच करनी होगी। इसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में 6 से 11 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी नए विद्यार्थी का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करनी होगी। डीआईओएस को विद्यालयों से यह प्रमाणपत्र भी लेना होगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित नहीं रहा है। वहीं, कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 10 सितंबर की रात 12 बजे तक कर दी गई है। प्रति विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है, जिसमें से 40 रुपये चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा होंगे और शेष 10 रुपये विद्यालय के खाते में रहेंगे। कक्षा 9वीं और 11वीं के विवरण की जांच 11 से 13 सितंबर तक की जा सकेगी, जबकि त्रुटियों में संशोधन 14 से 20 सितंबर तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed