सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मानपुर गांव स्थित कालनेमि तालाब हनुमान मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस नव पारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। आचार्य दीपेंद्र विद्यार्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इस अवसर पर बालमुकुंद, ईश्वर देव, जमुना प्रसाद, शुभम शुक्ला, अंकित देव, हेमनाथ देव, ओमप्रकाश, विजय बहादुर सिंह, राकेश, सुमित आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।