{"_id":"6ae393ea398f1b815107d264","slug":"students-visit-the-national-war-memorial-and-pay-tribute-to-the-martyrs-sonbhadra-news-c-194-1-son1016-155539-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे छात्र छात्राएं, बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे छात्र छात्राएं, बलिदानियों को किया नमन
राष्ट्रीय समर स्मारक पर मौजूद पीएम श्रीराजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनभद्र की छात्राएं।
Link Copied
सोनभद्र। जिले के पांच राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का समूह शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली पहुंचा है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली, नेशनल साइंस सेंटर, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इतिहास और देश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है। बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समर स्मारक देखा। एक्सपोजर विजिट में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर के 40-40 छात्र-छात्राओं के समूह शामिल हैं। भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां का अनुभव उनके लिए भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान में भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक अनुभवों से जोड़ने और नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा। विज्ञान संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन उनके ज्ञान, जिज्ञासा और राष्ट्रीय चेतना को विकसित करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।