सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a young man was found dumped in the bushes, his throat had been slit with a sharp weapon.

Sonebhadra News: झाड़ियों में फेंका मिला युवक का शव, धारदार हथियार से रेता गया था गला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found dumped in the bushes, his throat had been slit with a sharp weapon.
फ़ाइल फोटो रजनीकांत और घटनास्थल पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव के बगबियानी टोला में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में पतरिहा निवासी रजनीकांत (25) का शव मिला। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। शव के पास बाइक भी मिली। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि रजनीकांत अविवाहित था और पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह दो भाइयों में बड़ा था। करीब एक वर्ष पहले पिता की बीमारी से मृत्यु होने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह रोजगार के सिलसिले में अन्य राज्यों में भी काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम उसके मोबाइल पर उसके सहकर्मी एवं केवाल निवासी दिनेश गोंड का फोन आया था। इसके बाद रजनीकांत यह कहकर घर से निकला कि वह दिनेश के साथ दुद्धी में मेला देखने जा रहा है। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में दिनेश ने फोन पर बताया कि वह रजनीकांत को छोड़कर लौट चुका है। इसके बाद परिवार ने उसके जल्द लौटने की उम्मीद की, लेकिन सुबह उसके शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर सड़क किनारे बड़ी मात्रा में खून मिला, जबकि शव कुछ दूरी पर गहरे गड्ढे में झाड़ियों के बीच पड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और नहीं, बल्कि मौके पर ही की गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवक का गला रेता गया था। परिवार ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्जन
मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजेश राय, सीओ, दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed