{"_id":"69f2546a097d6684d90769f8","slug":"the-girl-who-was-found-abandoned-six-months-ago-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-145680-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छह महीने पहले लावारिस हाल में मिली बच्ची की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छह महीने पहले लावारिस हाल में मिली बच्ची की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वन स्टाॅप सेंटर में जिंदगी-मौत से जूझ रही छह महीने की बच्ची की बुधवार की दोपहर बाद मौत हो गई।
उसे छह महीने पहले जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ में लावारिस हाल में पाया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया।
सोनभद्र के ही एक व्यक्ति ने उसे गोंद लेने की इच्छा जाहिर की थी। इसे देखते हुए उसे पिछले दिनों वहां से बाल कल्याण समिति सोनभद्र को स्थानांतरित कर दिया गया।
यहां वन स्टाप सेंटर में भर्ती कर उपचार जारी था, मगर दोपहर दो बजे उसके जिंदगी की डोर टूट गई। बताते हैं कि छह माह पूर्व छत्तीसगढ़ में लावारिस हाल में रखी गई बच्ची का वहीं पर बाल कल्याण समिति की देखरेख में उपचार कराया जा रहा था। पिछले माह सोनभद्र के किसी व्यक्ति ने वहां पहुंचकर उसे दत्तक लेने की इच्छा जाहिर की। यहां आने पर पता चला कि बच्ची का पूर्ण विकास नहीं हुआ है।
शारीरिक रूप से वह काफी कमजोर थी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोपहर दो बजे बच्ची के मौत की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह को भेजकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
Trending Videos