सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The only son, who was going to Mumbai for a job, died after falling from a train.

Sonebhadra News: नौकरी के लिए मुंबई जा रहे इकलौते बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The only son, who was going to Mumbai for a job, died after falling from a train.
विज्ञापन
क्षेत्र के बहेड़वा हाल्ट प्लेटफॉर्म पर बुधवार को प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर सोनभद्र निवासी 24 वर्षीय लवकुश की मौत हो गई। वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहेड़वा आराजीलाइन के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने 112 पुलिस और जीआरपी रेलवे को सूचना दी। युवक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रामपहरी गांव निवासी लवकुश के रूप में हुई। सूचना के बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जीआरपी के आने में करीब दो घंटे का समय लग गया। बाद में जीआरपी चौकी प्रभारी माधो सिंह और स्टेशन प्रभारी धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, लवकुश मंगलवार देर रात नौकरी के सिलसिले में मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गांव के तीन अन्य दोस्त भी यात्रा कर रहे थे। मृतक अपने पिता ज्ञानचंद का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था। उसके पिता पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed