सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three Students Visit Chanchikala Bridge After Tuition; Two Drown While Bathing in River

Sonebhadra News: ट्यूशन के बाद चांचीकला पुल घूमने गए 3 छात्र, नदी में नहाते समय डूबने से 2 की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three Students Visit Chanchikala Bridge After Tuition; Two Drown While Bathing in River
कोन क्षेत्र में सोन नदी में डूबने से मृत अवनीश कुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रानीडीह के पास सोन नदी में नहाने के लिए उतरे इंटर के दो छात्रों विमलेश कुमार (18) और अवनीश कुमार (19) की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकले थे।

रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण ट्यूशन पढ़ने के बाद दोनों अपने साथी धीरज के साथ चांचीकला पुल घूमने के लिए चले गए।
लगभग आधे घंटे तक वहां की प्राकृतिक सुंदरता निहारी। इसके बाद अचानक नहाने के लिए नदी में उतरे। गहराई वाले हिस्से में पहुंचते ही वह डूब गए। धीरज ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जबकि दूसरे छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोन थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी विमलेश कुमार और अवनीश कुमार मोहिउद्दीनपुर स्थित राजवंशी देवी इंटर कॉलेज के छात्र थे। विद्यालय से छुट्टी के बाद वह कोन कस्बे में ट्यूशन पढ़ते थे। रविवार को अवकाश होने के कारण सुबह साढ़े आठ बजे ही ट्यूशन पढ़ने पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos

वहां उनके साथ बरवाडीह का ही धीरज भी ट्यूशन पढ़ने गया था। लगभग 10.30 बजे वहां से तीनों एक ही स्कूटी से चांचीकला पुल पहुंचे। कुछ देर तक आसपास घुमने के बाद नदी के दूसरी तरफ रानीडीह पहुंच गए। वहां जाने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए नदी में उतर गए। धीरज नदी के किनारे पर ही बैठा रहा। जिस जगह वह नहाने के लिए उतरे वहां की गहराई ज्यादा होने के कारण समझ में नहीं आए और नदी में चंद कदम आगे बढ़ते ही डूबने लगे। यह देख धीरज ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दोनों को 15 मिनट में बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी।
दोनों को कोन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया। विमलेश दो भाइयों में छोटा और अवनीश दो भाइयों में बड़ा था।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अवनीश के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। विमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

कोन क्षेत्र में सोन नदी में डूबने से मृत अवनीश कुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

कोन क्षेत्र में सोन नदी में डूबने से मृत अवनीश कुमार (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed