{"_id":"6a1f1c62ac470424af0c0a52","slug":"two-cousins-who-went-out-to-pick-mangoes-died-after-being-struck-by-lightning-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147481-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आम बीनने निकलीं दो मौसेरी बहनों की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आम बीनने निकलीं दो मौसेरी बहनों की बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र की मृतक-अंशिका उर्फ पूजा ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के नौगवां नंदलाल गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से अंशिका उर्फ पूजा (13) और उसकी मौसेरी बहन आंचल (10) की मौत हो गई। दोनों घर से करीब सौ मीटर दूर आम बीनने के लिए निकली थीं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के बीच नौगवां नंदलाल गांव निवासी रमाशंकर की पुत्री अंशिका उर्फ पूजा अपनी मौसेरी बहन करकी बसदेवा निवासी आंचल के साथ आम बीनने निकली थी। दोनों घर से करीब 100 मीटर दूर गई थीं, तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों अचेत हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। आनन-फानन दोनों को सीएचसी घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आंधी-बारिश में छाजन का काम कर रहा मजदूर गिरा, मौत
करमा। थाना क्षेत्र के कोइलरिया (सिलहटा) गांव में मंगलवार की शाम मिल का छाजन ठीक कर रहा रहा मजदूर आंधी-बारिश से बचने के चक्कर में 35 फीट नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बिहार के सिवान का रहने वाला मन्नू यादव (30) कोइलरिया स्थित राइस मिल पर मजदूरी का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली। वैसे ही शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। परिवार वालों को घटना की जानकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos