{"_id":"6adb9a74fc02b71a4301bc02","slug":"uncle-dies-in-road-accident-nephew-critically-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-155181-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक-धानू (फाइल फोटो) स्रोत परिजन
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार धानू (21) की मौत हो गई। हादसे में उसका भांजा राहुल (18) घायल हो गया। बभनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। वहां से बीएचयू भेज दिया गया।
नधिरा के सेवाकुंड निवासी विनोद कुमार का पुत्र धानू अपने भांजे अंजानी निवासी राहुल को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां धानू की मौत हो गई, जबकि राहुल की हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
अजीर नदी में डूबने से युवक की मौत थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला गजरीडाड़ में बृहस्पतिवार की देर शाम अजीर नदी में डूबने से अजय (25) की मौत हो गई। वह अपने मामा के साथ गजरीडाड़ में रहता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अजय नदी में नहाने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे अजीर नदी में उसका शव मिला। परिजनों के अनुसार अजय को मिर्गी का दौरा आता था। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करने या नहाने के दौरान दौरा पड़ने से वह पानी में डूब गया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नदी से शव निकलवाकर कार्रवाई की जा रही है।
वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर अवईं गांव के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उसने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके शरीर पर फटी जींस भी थी और गले में रंग-बिरंगी माला थी। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता का कहना है कि मृतक की पहचान कराने में पुलिस जुटी है।
सड़क किनारे पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गड़वान-बैजनाथ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार विमलेश कुमार गोंड (30) की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी पंचायत भवन गड़वान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई।
कोन थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी मुरारी गोंड का पुत्र विमलेश कुमार गोंड बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपनी बुआ के लड़के को उसके घर रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के गड़वान में छोड़कर बाइक से अपने घर झरिया जा रहा था। इसी दौरान गड़वान-बैजनाथ मुख्य मार्ग पर पंचायत भवन गड़वान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखे पत्थर से टकराकर गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बरकोनिया पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सिंहासन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।