सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Upper Caste Army celebrated Upper Caste Unity Day

Sonebhadra News: सवर्ण आर्मी ने मनाया सवर्ण एकता दिवस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Upper Caste Army celebrated Upper Caste Unity Day
रेणुसागर में बैठक करते सवर्ण आर्मी के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सवर्ण आर्मी सोनभद्र की ओर से बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के जन्मदिन पर सवर्ण एकता दिवस मनाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। अनपरा में नगर अध्यक्ष अमित कुमार दुबे और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में जिला महासचिव बमबम दुबे की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों तथा सामाजिक एकता के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने समाज में समरसता और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। अनपरा में कार्यक्रम का संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला जिला सचिव जानकी सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, विनोद सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, राजेश पांडेय, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed