फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When his family refused to agree to his marriage to his girlfriend, he got drunk and placed a stone on the railway track

Sonebhadra News: प्रेमिका से शादी के लिए तैयार न हुए घरवाले तो शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर रख दिया पत्थर

Thu, 09 Jul 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
When his family refused to agree to his marriage to his girlfriend, he got drunk and placed a stone on the railway track
रेलवे लाइन पर पत्थर रखकर राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त करने का आरोपी विवेक कुमार उर्फ शिवा।
सोनभद्र/चुर्क। उत्तर मध्य रेलवे के चुनार-चोपन रेल खंड पर दो दिन पूर्व रात के वक्त दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी तब हुई जब ट्रेन पत्थर के ऊपर से होते हुए आगे बढ़ गई। आरपीएफ ने प्रकरण की जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग और रात में रेलवे लाइन पर घूमते वक्त चौकीदारों से हुए विवाद से जुड़ा निकला। बुधवार की शाम आरोपी को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क इलाके से दबोच लिया गया। चुर्क स्थित आरपीएफ पोस्ट की टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक गत पांच जुलाई की रात डेढ़ बजे के करीब दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12454) मिर्जापुर के लूसा और सोनभद्र के करमा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित ट्रैक से होकर गुजरी। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद पता चला कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव के पास ट्रैक पर पत्थर रखा हुआ था। चालक ने सावधानी न बरती होती तो ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकती थी। तत्काल आरपीएफ चुनार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए सोनभद्र स्थित आरपीएफ पोस्टों को भी तत्काल सक्रिय किया गया। घटनास्थल पर जांच के लिए टीम पहुंची तो पता चला कि रात साढ़े 12 बजे के बीच एक युवक नशे की हालत में ट्रैक पर टहल रहा था। रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य से जुड़े चौकीदारों से उसका इसे लेकर विवाद भी हुआ था। बताए गए हुलिए पर रेलवे पुलिस जब चौकीदारों को लेकर टेंगरा गांव में जानकारी के लिए पहुंची तो आरोपी की पहचान उसी गांव के विवेक कुमार उर्फ शिवा के रूप में हुई।
विज्ञापन

उधर आरोपी को जब इसकी जानकारी मिली तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। बुधवार को उसे सोनभद्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर तत्काल आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज अतुल यादव को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पकड़े जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ राजीव राणा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है। युवती के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए हैं लेकिन उसके परिवार वाले नहीं मान रहे थे। घटना की रात इसी बात को लेकर उसका परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद तनाव की हालत में पास के ठेके पर पहुंचा। वहां जमकर शराब पी। फिर रेलवे लाइन पर टहलने के लिए निकल पड़ा। रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य की सुरक्षा के लिए रखे चौकीदारों ने उसे डांटते हुए वहां से हटाया। इस पर वह उन्हें सबक सिखाने के लिए (नौकरी लेने के लिए) कुछ दूर आगे जाकर रेलवे ट्रैक पर बड़े पत्थर रख दिया। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed