पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP chief Akhilesh Yadav attacked BJP over the Bihar election results

बिहार नतीजों पर अखिलेश यादव का बयान: SIR ने बिहार में जो खेल किया, वो यूपी और बाकी जगह नहीं हो पाएगा

Fri, 14 Nov 2025 01:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Nov 2025 01:29 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'बिहार में जो खेल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।' इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav attacked BJP over the Bihar election results
बिहार चुनाव नतीजों पर सपा प्रमुख अखिलेश की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चुनाव परिणामों के रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।

विज्ञापन

SP chief Akhilesh Yadav attacked BJP over the Bihar election results
बिहार चुनाव नतीजों पर सपा प्रमुख अखिलेश की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।'




विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

इससे पहले भी अखिलेश यादव एसआईआर के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हाल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है। हम पीडीए का वोट नहीं कटने देंगे। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम पर हाल के विवादित बयानों पर कहा था कि संविधान निर्माताओं ने सोच-समझकर राष्ट्रीय गीत को वैकल्पिक बनाया। राष्ट्र गान की तरह अनिवार्य नहीं किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed