फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Athletes should stay fit by adjusting their training methods during the rainy season.

Sultanpur News: बारिश में अभ्यास का ढंग बदलकर फिट रहें खिलाड़ी

Tue, 11 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Athletes should stay fit by adjusting their training methods during the rainy season.
श्यामनगर मैदान में भरा पानी तो सड़क पर अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच
सुल्तानपुर। बरसात के मौसम में गीले और फिसलन भरे खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन गए हैं। ऐसे में खेल विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को अभ्यास पूरी तरह बंद करने के बजाय सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सावधानी के साथ नियमित अभ्यास, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम ही खिलाड़ियों की फिटनेस बनाए रखने की कुंजी है।
विज्ञापन



जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि बारिश के कारण मैदानों में फिसलन बढ़ जाती है। इससे गिरने, मांसपेशियों में खिंचाव, मोच और घुटनों में चोट का खतरा रहता है। लगातार गीले वातावरण में रहने से त्वचा संबंधी संक्रमण और फंगल इन्फेक्शन की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए खिलाड़ियों को ग्रिप वाले जूते पहनने, गीले कपड़े तुरंत बदलने और अभ्यास के बाद शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन



एथलेटिक्स कोच आशा ने बताया कि खराब मौसम में इनडोर अभ्यास बेहतर विकल्प है। जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, योग और बॉडी वेट एक्सरसाइज से फिटनेस बरकरार रखी जा सकती है। नियमित वैकल्पिक अभ्यास खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक तैयारी भी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करना जरूरी
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र सोनकर ने कहा कि बरसात में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना जरूरी है। खिलाड़ियों को प्रोटीन, विटामिन और खनिजयुक्त संतुलित आहार लेना चाहिए। ताजे फल, हरी सब्जियां, पर्याप्त पानी, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन लाभदायक है। वहीं, तले-भुने और मसालेदार भोजन से बचने तथा पर्याप्त नींद लेने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed