{"_id":"6a7a25f88612f5b65a0b2781","slug":"rti-helps-in-curbing-corruption-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162571-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरटीआई से भ्रष्टाचार रोकने में मिलती है मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरटीआई से भ्रष्टाचार रोकने में मिलती है मदद
Tue, 11 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को सदर तहसील में सूचना का अधिकार (आरटीआई) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरटीआई महत्वपूर्ण कानून है। यह नागरिकों को सरकारी विभागों के कामकाज की जानकारी पाने का अधिकार देता है। इससे भ्रष्टाचार रोकने में भी मदद मिलती है।
अधिवक्ता नशरा फातिमा ने आरटीआई के उद्देश्यों पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि नागरिक सरकारी फाइलों का निरीक्षण कर सकते हैं और दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियां ले सकते हैं। उन्हें 30 दिन के भीतर उत्तर पाने का अधिकार है। जीवन या स्वतंत्रता से जुड़े मामलों में यह समय सीमा 48 घंटे है।
आरटीआई का दायरा केंद्र, राज्य, स्थानीय सरकारों और सरकारी मदद पाने वाली संस्थाओं तक फैला है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता शरबत जहां, पीएलवी सर्वेश सिंह, दशरथ, अजीत कुमार, सुभाष चंद्र, योगेश यादव, राजेंद्र कनौजिया, लेखपाल पंकज यादव, प्रज्ञा सिंह और अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।