{"_id":"6a3eccc55e87e5d0ee043018","slug":"couple-and-their-young-son-injured-after-being-hit-by-a-car-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159291-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार की चपेट में आकर मासूम बेटे सहित दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार की चपेट में आकर मासूम बेटे सहित दंपती घायल
Sat, 27 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप पर तेल भराने जा रहे बाइक सवार दंपती बेटे सहित कार की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। बच्चे को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। चांदा थाने के साढ़ापुर निवासी रोशन कुमार सुल्तानपुर शहर से बाइक से अपनी पत्नी लक्ष्मी व बेटे रिवांश (3) के साथ घर लौट रहे थे।
हनुमानगंज स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने के लिए मुड़े। तभी सीएनजी भराकर निकल रही कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। देहात कोतवाली पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर दंपती व बेटे को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से बेटे रियांश को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद