पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Hearing in the Rahul Gandhi defamation case now set for July 6

UP: राहुल गांधी मानहानि केस में अब 6 जुलाई को सुनवाई, आवाज मिलान पर रिवीजन कोर्ट में बहस बाकी

Mon, 29 Jun 2026 04:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 29 Jun 2026 04:16 PM IST
सार

मानहानि के मामले में राहुल गांधी अपनी जमानत करवा चुके हैं और बयान भी दर्ज करा चुके हैं। अब अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। 

विज्ञापन
Sultanpur: Hearing in the Rahul Gandhi defamation case now set for July 6
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में अब 6 जुलाई को सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा सीडी की आवाज का विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराने को लेकर रिवीजन कोर्ट में बहस होनी है। इसी कारण पत्रावली रिवीजन कोर्ट में दाखिल है और आज मूल मुकदमे की सुनवाई टल गई। 

विज्ञापन


क्या है मामला: करीब 8 साल पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इससे आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


राहुल गांधी अपनी जमानत करवा चुके हैं और बयान भी दर्ज करा चुके हैं। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने सीडी की आवाज और राहुल गांधी की असली आवाज का एफएसएल से मिलान कराने का अनुरोध किया था जिसे लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ विजय मिश्रा के अधिवक्ता ने एडीजे-5 की कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली पेशी पर वादी विजय मिश्रा हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद एडीजे-5 ने अंतिम मौका देते हुए रिवीजन पर सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख तय की है। वहीं, मूल मुकदमे में कोर्ट ने 6 जुलाई की तारीख नियत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed