फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   death

मकान की कच्ची दीवार गिरी, सास की मौत, बहू घायल

Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
death
सुल्तानपुर। बारिश के बाद पुराने मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह एक घर की कच्ची दीवार गिरने से सास और बहू उसके मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सास की मौत हो चुकी थी। बहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी में हुआ। गांव की रहने वाली नजीरुल निशा (55) पत्नी मोहम्मद तौफीक अपनी बहू अफसाना बानो (32) पत्नी मोहम्मद तौकीर के साथ घर की सफाई कर रही थीं। तभी मकान की कच्ची दीवार भर-भराकर सास और बहू पर गिर पड़ी। परिवारीजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक जनीरुल निशा की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में अफसाना बानो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे बाबूगंज चौकी प्रभारी राजीव मिश्र ने निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed