{"_id":"69baeedf596d5106df020859","slug":"drug-dealers-body-found-in-gomti-river-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152295-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी में मिला दवा व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी में मिला दवा व्यापारी का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। बहाउद्दीनपुर गांव के पास गोमती नदी में बुधवार सुबह शहर के पारकींसगंज निवासी दवा व्यापारी शीतला प्रसाद कसौधन (52) का शव पानी में उतराता मिला। मछली पकड़ने गए निषाद बस्ती के बच्चों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक के कपड़े की जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई। परिजनों में चीख-पुकार मची है।
उप निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि आधार कार्ड से मिले पते से परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि शीतला प्रसाद सोमवार शाम घर में बिना बताए निकले थे। परिजन परेशान थे, वे सभी खोजबीन कर रहे थे। शीतला प्रसाद दवा बेचने का काम करते थे। उनके कपड़े से आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक पेन, डायरी, करीब 250 रुपये, एक दवा का पत्ता व अन्य कागजात मिले हैं।
परिजनों ने बताया कि परिवार में भी कुछ कहासुनी हुई थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।
Trending Videos