सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction work on the tank remains incomplete even after three years.

Sultanpur News: टंकी का निर्माण कार्य तीन साल बाद भी अधूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Construction work on the tank remains incomplete even after three years.
 मोतिगरपुर पठखौली गांव में ​स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मोतिगरपुर। जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत पठखौली में 4.22 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य तीन वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस विलंब के कारण मोतिगरपुर, पठखौली और खरगपुर के 592 परिवारों को स्वच्छ जलापूर्ति का इंतजार है।
Trending Videos

18 मीटर ऊंची और 200 किलोलीटर क्षमता वाली इस पानी की टंकी के निर्माण के साथ ही 29.02 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने की योजना थी। कार्यदायी संस्था बीटीएल गाजा ने वर्ष 2023 में निर्माण कार्य शुरू किया था। वर्ष 2024 में पाइपलाइन बिछाने और पंप हाउस का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन धनाभाव के चलते कार्य रुक गया। वर्ष 2024 से मार्च 2025 तक काम पूरी तरह ठप रहा। इसी बीच, बीटीएल गाजा ने कार्य छोड़ दिया। अप्रैल 2025 में धनराशि जारी होने के बाद दूसरी संस्था वेदांत प्राइवेट लिमिटेड ने शेष कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शैलेंद्र पांडेय, विनय कुमार और अरुण जैसे ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में कार्य पुनः बंद है। तीन वर्ष की देरी के बावजूद, उन्हें अभी भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे वे चिंतित हैं।
जल जीवन मिशन ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ उपाध्याय ने आश्वासन दिया है कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और 90 प्रतिशत घरों तक जलापूर्ति पहुंचाकर परीक्षण भी किया जा चुका है। निर्माण पूरा होते ही ग्रामीणों को स्वच्छ जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed