सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Excise constable injured in celebratory firing, arrested

Sultanpur News: हर्ष फायरिंग में आबकारी सिपाही गोली से साथी घायल, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Excise constable injured in celebratory firing, arrested
मोतिगरपुर के करमाजितपुर गांव में घटनास्थल पर जांच करती मोतिगरपुर पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। करमाजितपुर गांव में सोमवार रात तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में आबकारी विभाग के एक सिपाही की पिस्तौल से चली गोली उसके दूसरे साथी सिपाही विनीत मिश्र (36) के पेट में लग गई। अन्य साथी मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक इलाज कराने के बाद देर रात प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल लेकर चले गए।
Trending Videos


मोतिगरपुर थाने में फायरिंग करने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने हल्का के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि वहां पर चिकित्सकों ने सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करमाजितपुर निवासी रामशरण शुक्ल के छोटे पुत्र अंकुर शुक्ल लखनऊ में आबकारी विभाग में सिपाही हैं। गांव में सोमवार को अंकुर के तिलकोत्सव समारोह में विभागीय साथी भी शामिल हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समारोह में रायबरेली से आए आबकारी सिपाही, प्रतापगढ़ जिले के बाघराय के उमरपुर निवासी सिपाही सुरेंद्र यादव ने अपनी पिस्तौल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर दो राउंड फायरिंग की गई।

पहली गोली हवा में चलाई गई, जबकि दूसरी गोली मैगजीन में फंस गई। मैगजीन खाली करने के दौरान ट्रिगर दब गया तो गोली आबकारी सिपाही विनीत मिश्र के पेट में जा लगी। इधर, आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मोतिगरपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र की तहरीर पर आरोपी सिपाही सुरेंद्र यादव के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हल्का सिपाही सनोज यादव और सिंटू यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बताया कि पिस्तौल के कब्जे में है। घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है। फॉरेंसिक लैब भेजकर पिस्ताैल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed