{"_id":"6994b1d9a5a04eec140969ce","slug":"refused-to-perform-last-rites-family-agreed-after-being-explained-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-150467-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अंतिम संस्कार से इन्कार, समझाने पर माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अंतिम संस्कार से इन्कार, समझाने पर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर पनियार गांव पहुंचे नायब तहसीलदार को मांग पत्र देते ट्रक चालक के परिजन। -स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
लंभुआ। मदनपुर पनियार निवासी ट्रक चालक अमित सिंह की रविवार देर रात उन्हीं के घर में धारदार हथियार से हत्या किए जाने से नाराज परिजनों ने मंगलवार सुबह सात बजे शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के समझाने और मांगें माने जाने के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। घरवालों ने अधिकारियों को पांच सूत्री मांग पत्र भी दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार धोपाप घाट पर किया गया।
मदनपुर पनियार गांव के सरैया पुरवे में ट्रक चालक अमित सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह बिस्तर पर उनका निर्वस्त्र शव चारपाई पर पड़ा मिला था। ट्रक चालक के छोटे भाई अजीत सिंह ने भाभी शिल्पी सिंह व उसके दोस्त दीपक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक चालक की पत्नी शिल्पी सिंह को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया।
भाई अजीत सिंह के परिवार व अन्य रिश्तेदारों के आने के बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ (नगर) सौरभ सामंत व लंभुआ के नायब तहसीलदार अभयराज पाल को मृतक के भाई अजीत सिंह ने मांगपत्र दिया। जिसमें मृतक के तीनों बच्चों की सुरक्षा, उनके भरण- पोषण की व्यवस्था के अलावा आवास व मुख्यमंत्री बाल सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा वारदात में शामिल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। तीर्थराज धोपाप में ट्रक चालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि अनुज अजीत सिंह ने दी।
कोट
पुलिस दे रही दबिश
आरोपी पत्नी शिल्पी सिंह को सोमवार को उसके सकवा (कोतवाली देहात) स्थित मायके से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी कोतवाली देहात के कामतागंज निवासी दीपक सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-सौरभ सामंत, सीओ नगर
Trending Videos