{"_id":"6a53fdaf2978af7c98000ebe","slug":"fault-electric-citysultanpur-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160400-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से दो उपकेंद्र ठप, एक लाख लोग बेेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से दो उपकेंद्र ठप, एक लाख लोग बेेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार। पयागीपुर के पारेषण उपकेंद्र से आने वाली हाईटेंशन लाइन में रविवार को फॉल्ट हो गया। जिससे कूरेभार और धनपतगंज के दो उपकेंद्र दोपहर में ठप हो गए। दोनों उपकेंद्रों के बंद रहने से तीन घंटे तक करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दोनों क्षेत्र के लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी काफी परेशान हुए। किसानों की धान की रोपाई भी बाधित हुई।
रविवार दोपहर 12:15 बजे कूरेभार के आगे पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। कर्मियों ने डेढ़ घंटे बाद फॉल्ट का पता लगाया। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान इरुल, परवर, सेउर, राजापुर एकडला, पुरखीपुर, लोकेपुर, फूलपुर, ऐनपुर, धनजई, सरैया समेत 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।
अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि लगभग तीन घंटे बाद शाम सवा तीन बजे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।