{"_id":"69498d871f312cf95200e6c9","slug":"fog-till-10-am-light-sunshine-in-the-afternoon-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-146779-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुबह 10 बजे तक कोहरा, दोपहर में खिली हल्की धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुबह 10 बजे तक कोहरा, दोपहर में खिली हल्की धूप
विज्ञापन
अलीगंज कस्बे में अलाव तापते लोग।
- फोटो : भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण ठंड से बेहाल लोगों को सोमवार दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से थोड़ी देर के लिए मिली। हालांकि, शाम होते ही सर्द हवाएं सिहराने लगीं। रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री और अधिकतम में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार सुबह घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। ठंड व घने कोहरे के बीच लोगों का घर से सुबह निकलना मुश्किल हो गया। कोहरे से दृश्यता करीब 25 मीटर होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मार्गों पर दोपहिया व चार पहिया वाहन सुबह रेंगते रहे। वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सावधानी से सफर करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और दैनिक कार्यों में तेजी आई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 0.6 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। शीतलहर से राहत के आसार नहीं हैं।
ठंड से यात्री बेहाल, रैन बसेरे का नहीं पता
रोडवेज परिसर इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बना हुआ है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर की भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच रोडवेज परिसर में रैन बसेरे का कोई इंतजाम नहीं है। अनुराग, सुधीर तिवारी, जमुना प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद पांडेय समेत अन्य यात्रियों ने परिवहन विभाग से रैन बसेरे का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि नगर पालिका से अस्थायी रैन बसेरा के लिए मांग की गई है।
पांच घंटे लेट रही कुंभ एक्सप्रेस, परेशान हुए यात्री
भीषण कोहरे का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को हावड़ा से देहरादून को जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह सुहेलदेव एक्सप्रेस पांच घंटे, सद्भावना एक घंटे और मरुधर दो घंटे विलंब से पहुंची। आलोक कुमार अपने पिता को कुंभ एक्सप्रेस पर बैठाने के लिए आए थे। बताया कि ट्रेन के विलंब होने से ठंड में समय बिताना मुश्किल हो गया है। विपिन कुमार अपने परिवार के साथ श्रमजीवी से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कोहरा के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। ठंड के बीच कोहरे से परिवहन निगम की अधिकांश बसेें सुबह खाली गईं। बस स्टेशन पर मिले बरौंसा के राहुल ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए सुबह नौ बजे पहुंचे, लेकिन सवारियां नहीं होने से चालक आधे घंटे इंतजार किए। यही हाल अन्य बसों का रहा। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम ने बताया कि कोहरे व ठंड से सवारियां कम आ रही हैं।
Trending Videos