{"_id":"6a3ec65e023468b74f05857f","slug":"hearing-on-protest-petition-against-mp-sanjay-singh-adjourned-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159304-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस टली
Sat, 27 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व तत्कालीन नपा अध्यक्ष प्रत्याशी डाॅ. संदीप शुक्ला के खिलाफ दर्ज हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एसओ मुकेश पटेल की तरफ से पेश की गई प्रोटेस्ट अर्जी पर बहस की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के तत्कालीन उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस केस में पुलिस ने कोई अपराध नहीं पाया जाना बताते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए उपनिरीक्षक मुकेश पटेल की तरफ से लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। कोर्ट की चेतावनी के बाद उनकी तरफ से प्रोटेस्ट अर्जी पेश की गई है। संवाद