{"_id":"69ee5e406e5e09512301f9a4","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-doctors-house-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154994-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डॉक्टर के घर में सेंध लगाकर जेवर व नकदी किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डॉक्टर के घर में सेंध लगाकर जेवर व नकदी किए पार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाने चौराहे के पास बाल रोेग विशेषज्ञ डॉ. संजय मिश्र के आवास को चोरों ने शनिवार रात निशाना बनाया। घर के द्वितीय तल की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित चिकित्सक डॉ. मिश्र की मानें तो शनिवार रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। चोर पड़ोसी की छत से घर में घुसे। दूसरे तल के एक खाली कमरे में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब तीन लाख रुपये व चार लाख की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार सुबह उन्हें चोरी के बारे में पता चला। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी में रखी नकदी व जेवरात गायब थे। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना
दोस्तपुर। बभनैया पश्चिम निवासी शेर बहादुर तिवारी के घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर लिया। शनिवार को घटना के बारे में पड़ोसियों को पता चला। पड़ोस के आशू ने चोरी की जानकारी दोस्तपुर पुलिस को दी है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X