सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The scorching sun has brought silence to the streets, disrupting life

Sultanpur News: तेज धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जनजीवन बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun has brought silence to the streets, disrupting life
शहर में रविवार को धूप से बेहाल रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में इन दिनों जारी भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 43.5 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कृषि विवि के मुताबिक 42.5 डिग्री सेल्सियस अकितम तापमान और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चले लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos


काम से बाहर निकले लोगों ने गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों ने गमछे और दुपट्टों का सहारा लिया। हवा में नमी का स्तर घटकर 34 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लू का असर और तेज हो गया। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अगले कुछ दिनों में तापमान 45.0 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर
गर्मी बढ़ते ही शहर में पेयजल की दिक्कत शुरू हो गई है। सार्वजनिक स्थलों पर हैंडपंप व प्याऊ के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से खासकर राहगीरों को परेशानी होने लगी है। लोगों को दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। बस स्टेशन पर मिले ददन कुमार ने बताया कि रोडवेज के आसपास कोई सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से बोतल का पानी खरीदना पड़ा। येलो अलर्ट जारी : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जिले में येलो अलर्ट जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर न निकलने की अपील की गई है। जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed