{"_id":"69bae86481c29dafba0e369c","slug":"live-broadcast-in-the-collectorate-cm-told-about-the-achievements-of-the-state-government-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-152330-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में लाइव प्रसारण, सीएम ने बताईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में लाइव प्रसारण, सीएम ने बताईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को लाइव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन वर्षों में जनहित में नई जनकल्याणकारी योजनाएं व परियोजनाएं संचालित करते हुए नया कीर्तिमान बनाया है। विभिन्न विभागों ने देश में प्रथम व उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी के जरिये सदस्य विधान परिषद बाराबंकी अंगद कुमार सिंह, एमएलसी लखीमपुर खीरी अनूप गुप्ता, एमएलसी सीतापुर पवन सिंह, जिले के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित जिलाधिकारी कुमार हर्ष, अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला, जिले की एसपी चारू निगम, एसपी अंबेडकर नगर अभिजीत आरशंकर, एसपी अमेठी सहित अन्य अधिकारियों ने लाइव कार्यक्रम को देखा और सुना। सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर 26 मार्च तक नौ दिवसीय मेला आयोजित करके महत्वपूर्ण उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। इसमें खास लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos