सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Malpractice: 71 MSTs worth Rs 3.50 lakh missing from Sultanpur depot

गड़बड़ी: सुल्तानपुर डिपो से 3.50 लाख की 71 एमएसटी गायब

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Malpractice: 71 MSTs worth Rs 3.50 lakh missing from Sultanpur depot
21. रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोडवेज विभाग में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। सुल्तानपुर डिपो से यात्रियों के लिए जारी किए जाने वाले 71 मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) गायब हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय अयोध्या से सुल्तानपुर डिपो के लिए 1000 एमएसटी भेजी गई थीं लेकिन डिपो में सिर्फ 929 एमएसटी की रिसीविंग दर्ज की गईं। अभिलेखों के मिलान में 71 पास कम पाए गए तो मामला सामने आ गया। विभागीय अधिकारियों ने तुरंत संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक एमएसटी की कीमत लगभग पांच हजार रुपये है, जिससे कुल गायब पासों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संबंधित कर्मचारी ने सफाई देते हुए दावा किया है कि अयोध्या मुख्यालय से जो बंडल मिला था, उसमें पहले से ही एमएसटी की संख्या कम थी। हालांकि, विभाग इस तर्क को लेकर संतुष्ट नहीं दिख रहा और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी गई है। यात्रियों के लिए जारी होने वाले पासों के गायब होने को गंभीर मानते हुए स्टेशन इंचार्ज से भी विस्तृत आख्या मांगी गई है। डिपो प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि जांच में लापरवाही या गड़बड़ी साबित होती है तो संबंधित कर्मचारी से पूरी रकम की रिकवरी की जाएगी।

भेजी गई रिपोर्ट, होगी रिकवरी
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट स्पष्टीकरण सहित क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या भेजा गया है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई तय होगी, अगर गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी से रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed