{"_id":"69c97b141cb7254c0e08917c","slug":"shot-fired-from-revolver-inside-home-inspector-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153029-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर में रिवॉल्वर से चली गोली, इंस्पेक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर में रिवॉल्वर से चली गोली, इंस्पेक्टर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई लखनऊ में भर्ती इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
अखंडनगर। स्थानीय थाने के कार्यवाहक प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के सरकारी आवास में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में रिवाॅल्वर से गोली चल गई। दाहिने कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह अपने आवास में अकेले थे।
घायल अवस्था में उन्हें लेकर पुलिसकर्मी पीजीआई लखनऊ के लिए रवाना हो गए। आईजी प्रवीण कुमार और डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच-पड़ताल की। अरुण द्विवेदी प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
अखंडनगर थाने पहुंचीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शाम करीब 06:15 बजे अखंडनगर थाने में स्थित अपराध निरीक्षक के आवास पर गोली चलने की सूचना मिली।
घटनास्थल की जांच की गई तो अरुण द्विवेदी की लाइसेंसी रिवाॅल्वर व खून के छींटे कमरे में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया कमरे की साफ-सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद सभी मौके पर पहुंचे तो अरुण द्विवेदी घायल अवस्था में पड़े थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अरुण बतौर अपराध निरीक्षक अखंडनगर थाने में कार्यरत थे। गत 15 मार्च से उन्हें अखंडनगर थाने का कार्यवाहक थानाध्यक्ष बनाया गया। पीजीआई लखनऊ भेजा गया है, वहां ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही है। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किया है।
Trending Videos