{"_id":"69c97d08c60f0e8d0a034de0","slug":"man-accused-of-harassment-attacks-police-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152992-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छेड़खानी के आरोपी ने पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छेड़खानी के आरोपी ने पुलिस पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। एक गांव में शनिवार रात छेड़खानी के आरोप से जुड़े मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो सिपाहियों से मारपीट की गई। जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई।
आरोपियों ने दोनों सिपाहियों का मोबाइल छीन लिया गया। पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। धम्मौर थाने में पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों के खिलाफ दरोगा राजकुमार यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के अनुसार गांव की एक युवती ने थाने में आकर शनिवार को शिकायत की। आरोप है कि उधनपुर निवासी अंकित यादव का ननिहाल पीड़िता के गांव में है। शनिवार को गांव में उसके नाना के यहां एक कार्यक्रम था, वहां आकर आरोपी ने पीड़िता का पीछाकर छेड़खानी भी की।
इसी शिकायत की जांच के लिए शनिवार रात करीब आठ बजे उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल संजय यादव व अंकुश चौधरी आरोपी पक्ष के घर पहुंचे थे। आरोप है कि पूछताछ के दौरान अंकित यादव, सूरज यादव, राजनारायण यादव, श्यामलली, शिवलली, रामलली, बिट्टू यादव, पूजा यादव समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में कांस्टेबल संजय यादव की वर्दी फट गई। आरोपियों ने संजय यादव व अंकुश चौधरी के मोबाइल फोन छीन लिए।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद छीने गए मोबाइल फोन वापस किए गए। मारपीट में दोनों सिपाहियों को चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी हमलावर भाग निकले।
धम्मौर थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos