सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenage Rape Victim Abducted; Two Accused Arrested

Sultanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenage Rape Victim Abducted; Two Accused Arrested
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर खेत गई दुुष्कर्म पीड़िता (16) का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। देर शाम पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने छोड़कर आरोपी भाग निकले। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

शिवगढ़ के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उनकी पुत्री शनिवार दोपहर करीब 02:30 बजे घर से खेत गई थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। महिला के भतीजे ने दोनों युवकों को अपहरण करते देख लिया। उस समय महिला व उनके पति शहर आए थेे। महिला के भतीजे ने उन्हें फोन से घटना की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह बेहोश हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एक माह पहले हुई थी दुष्कर्म की घटना
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, गत 26 फरवरी को किशोरी अपनी बहन के साथ साइकिल से बाजार गई थी। वहां से उसका अपहरण कर लिया गया। परिजनोें की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लवकुश के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed