पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Out-of-control bike crashes into electric pole; two youths lose their lives

Sultanpur News: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू बाइक, दो युवकों की गई जान

Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control bike crashes into electric pole; two youths lose their lives
कूरेभार के धर्मदासपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन और जमा भीड़। स्रोत-ग्रामीण
गोसाईगंज। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज के पास बृहस्पतिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


कूरेभार क्षेत्र के धर्मदासपुर पटना निवासी आदित्य (20) और संजय (32) सुल्तानपुर से दवा लेने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात 11 बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक संजय चला रहे थे। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार, दीवान पप्पू कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल काॅलेज भिजवाया, वहां चिकित्सक ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संजय की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो युवकों की मौत से धर्मदासपुर पटना गांव में मातम पसर गया। संजय मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। संजय के परिवार में पत्नी शबनम और तीन छोटे बच्चे हैं।


वहीं, आदित्य चार भाई दो बहन थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र ने बताया कि बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed