फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur revenue team attacked while trying to stop illegal mining Naib Tehsildar And two lekhpal injured

सुल्तानपुर: खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार का तोड़ा पैर, चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 11:24 AM IST
सार

हमलावरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लेखपाल व खनन निरीक्षक की तहरीर पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Sultanpur revenue team attacked while trying to stop illegal mining Naib Tehsildar And two lekhpal injured
माफिया के हमले में नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सुल्तानपुर कोतवाली नगर के अमलिया कला गांव में सोमवार देर रात खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। आरोप है कि डंपर पकड़े जाने से नाराज लोगों ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उनका बायां पैर टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लेखपाल सुमित कुमार वर्मा को भी हमलावरों ने पीट दिया। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विनीत जायसवाल ने लापरवाही पर गोड़वा चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


लेखपाल सुमित कुमार वर्मा के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे एसडीएम सदर के सीयूजी नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमलिया कला गांव में खनन होने की सूचना दी थी। इस पर वह लेखपाल बृजेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खनन होता मिला। टीम ने मौके से एक डंपर को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान गोलू सिंह, संदीप सिंह निवासी अज्ञात सहित करीब 10-15 लोग वहां पहुंच गए। सभी ने नायब तहसीलदार पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनके बाएं पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। लेखपाल सुमित को भी पीटा गया।
विज्ञापन


घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। तहसीलदार सदर अभिनव सिंह ने बताया कि परिजन नायब तहसीलदार को लेकर घर चले गए हैं। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। हमलावरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लेखपाल व खनन निरीक्षक की तहरीर पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीओ नगर की जांच रिपोर्ट में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारी गोड़वा विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, जितेंद्र कनौजिया व कांस्टेबल आनंद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खनन निरीक्षक ने भी दर्ज कराई एफआईआर

खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात रात करीब 12 बजे एसडीएम सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अमलिया कला गांव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डामर सड़क के दक्षिण तरफ स्थित एक गाटे में बड़े पैमाने पर खनन पाया गया। खनन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसडीएम की कार्यशैली से लेखपाल खफा, की हटाने की मांग
सदर तहसील के इमिलियाकला में अवैध खनन रोकने के मामले में नायब तहसीलदार व दो लेखपालों के ऊपर हुए हमले से संघ के सदस्य एसडीएम से खफा हो गए हैं। तहसील सभागार में मंगलवार को बैठक करते लेखपाल संघ ने घटना की निंदा की और उपजिलाधिकारी सदर के कार्यशैली पर विरोध जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार नवंबर तक एसडीएम सदर को नहीं हटाए जाने पर लेखपाल संघ पांच नवंबर से कार्य बहिष्कार करेगा। बैठक में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री सर्वेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed