पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tap water supply started for 505 families of Dasupur

Sultanpur News: दसऊपुर के 505 परिवारों को नल से जलापूर्ति शुरू

Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tap water supply started for 505 families of Dasupur
अखंडनगर के दसऊपुर गांव में नल से पानी भरती महिला। स्रोत-ग्रामीण
अखंडनगर। लंबे इंतजार के बाद विकासखंड के दसऊपुर गांव में आखिरकार नल से जलापूर्ति शुरू हो गई है। 175 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी से करीब 505 परिवारों को नियमित पेयजल मिलने लगा है। जिससे वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 में जल निगम (ग्रामीण) ने दसऊपुर गांव में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड पानी की टंकी और पाइपलाइन परियोजना का निर्माण शुरू कराया था। इस दौरान विभिन्न कारणों से कार्य बीच में रुक गया, जिससे ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।
विज्ञापन

पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर ट्रायल पूरा होने के बाद गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। ग्रामीण रामतेज, राहुल, राघव, सुनील, समीर, रामलली, आशा देवी, नीलम, सुनीता और राजदेई ने बताया कि घरों तक आसानी से पानी पहुंच रहा है। पहले हैंडपंप से पानी भरने में समय लगता था। घरेलू उपयोग के साथ पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम हो रही जलापूर्ति
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि दसऊपुर पेयजल परियोजना का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। प्रतिदिन सुबह सात से 10 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक पानी की आपूर्ति की जा रही है। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक संस्थानों को परियोजना से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed