फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three community halls to be built; search for land begins.

Sultanpur News: तीन उत्सव भवन बनेेंगे जमीन की तलाश शुरू

Mon, 03 Aug 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three community halls to be built; search for land begins.
सुल्तानपुर। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपने आसपास ही जल्द सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा मिल सकेगी। शासन के पांच के लक्ष्य के सापेक्ष तीन और विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवन बनाने के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। निशुल्क भूमि मिलने पर उत्सव भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने पंचायतीराज विभाग को उत्सव भवन बनाने के लिए पांच का लक्ष्य दिया है। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के कटावा, सदर विधानसभा क्षेत्र के हमजाबाद में उत्सव भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो भवनों का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद विभाग ने कादीपुर, लंभुआ व इसौली विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवन बनाने के लिए संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। कादीपुर, लंभुआ व बल्दीराय के एसडीएम से उत्सव भवन के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने की मांग पंचायतीराज विभाग ने की है।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि अभी तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हुई है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उत्सव भवन के लिए एक करोड़ 43 लाख रुपये मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed