{"_id":"6a3ecc54595cefa2860a6ae8","slug":"tracks-blocked-roads-jammed-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159254-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पटरियों पर कब्जे, सड़कों पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पटरियों पर कब्जे, सड़कों पर जाम
Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर कस्बे में लगा वाहनों का जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और बेतरतीब यातायात व्यवस्था के कारण प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम लग रहा है। सुल्तानपुर, दोस्तपुर, शाहगंज और चांदा मार्गों पर आए दिन जाम लगने से राहगीरों को घंटों जूझना पड़ता है।
कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में सड़क की पटरियों पर फल विक्रेताओं और ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। पटेल नगर चौराहे के आसपास भी दुकानदारों ने पटरियों तक सामान फैला रखा है। खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क किनारे बाइक और साइकिल खड़ी कर देते हैं, जिससे वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। परिवहन निगम की बसें भी जाम का कारण बन रही हैं।
बस स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद कई बसें अंदर जाने के बजाय मुख्य मार्ग पर यात्रियों को उतारती और बैठाती हैं। लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर बसों के रुकने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने की बात कई बार कही जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सड़क की पटरियों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकेगा।
जाम से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां
मरीजों और बुजुर्गों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है।
स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर पहुंचने में दिक्कत होती है।
दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग से पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों के निकलने में बाधा आती है।
समाधान पर जोर जरूरी
सड़क की पटरियों से स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाया जाए।
ठेले और फल विक्रेताओं के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए।
बसों का संचालन बस स्टेशन परिसर से कराया जाए।
बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए।
यातायात नियमों के पालन के लिए नियमित निगरानी और कार्रवाई हो।