{"_id":"6a3ecb6774940b1e4608ca14","slug":"uncle-and-nephew-beaten-and-tied-to-a-tree-fir-against-five-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159267-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चाचा-भतीजे को पीटकर पेड़ से बांधा, पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चाचा-भतीजे को पीटकर पेड़ से बांधा, पांच पर एफआईआर
Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। चाचा-भतीजे का अपहरण और पेड़ से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैजापुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को अपने चाचा रमेश के साथ अहिमाने बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी लोदीपुर सड़क पर गांव के अविनाश कसौंधन, हर्ष गुप्ता, संदीप और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रंजिश में आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई की। इसके बाद जबरन बाइक से अपने घर ले गए। वहां आम के पेड़ से बांधकर दोबारा पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया।
देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी लंभुआ को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।