सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worship of Mother Kushmanda will remove all troubles

Sultanpur News: मां कूष्मांडा की आराधना से दूर होंगे कष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Kushmanda will remove all troubles
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से शहर सहित ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने घरों और मंदिरों में दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ कर मां का आह्वान किया।
Trending Videos

शहर के रुद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर, शाहगंज चौराहा के काली माता मंदिर सहित विभिन्न देवी स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। आरती के समय जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शहर से सटे लोहरामऊ के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि चौथे दिन मां कूष्मांडा का आह्वान विशेष मंत्रों के साथ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां का यह स्वरूप रोग और शोक का नाश करने वाला माना जाता है। नयना माता मंदिर के पुजारी कामता प्रसाद मिश्र ने कहा कि सुबह और शाम आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। अष्टमी और नवमी के दिन माता के दरबार में कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। संवाद
शीतला माता का दर्शन करने से पूरी होती मनौती

कुड़वार। पटकापुर स्थित शीतला माता धाम पर भी नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूर-दराज जिलों से पहुंचे भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु गोला दागने के साथ हलुआ-पूड़ी का भोग लगाते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाकर मां को प्रसन्न करने में जुटी हैं। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश चौहान के अनुसार सच्चे मन से मां के दरबार में शीश झुकाने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed