फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stolen bike used in robbery at goldsmith shop in Etah district

Unnao News: चोरी हुई बाइक का एटा जिले में सराफा से लूट में प्रयोग

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike used in robbery at goldsmith shop in Etah district
उन्नाव। जिला अस्पताल से तीन दिन पहले चोरी हुई बाइक एटे जिले में हुई सराफा कारोबारी से हुई लाखों की लूट की घटना में प्रयोग की गई। इसकी जानकारी होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी निकेत चौधरी की बाइक 21 अक्तूबर को जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। शुक्रवार को जब पीड़ित के पास एटा जिले से एसओजी का फोन आया कि बाइक यहां हुई लूट की घटना में ट्रेस हुई है तो उसने चोरी की बात बताई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आनन-फानन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी भी जिला अस्पताल पहुंच जांच की। पीड़ित को पता चला कि 22 अक्तूबर की शाम एटा के अलीगंज-अचरा रोड पर मां सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक संजय यादव और उनके भतीजे से नीले रंग की अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख नकदी (करीब 56 लाख रुपये) लूट की घटना हुई। एटा जिले की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान की। इसके बाद उन्नाव पुलिस और बाइक मालिक निकेत चौधरी से संपर्क कर घटना की जाकारी दी। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही थी, शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चोरी होने और कार्रवाई में देरी की घटना में जांच कराई जाएगी और जिन पुलिस कर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस चौकी के पास से चोरी हुई थी बाइक
पीड़ित निकेत चैधरी ने जिला अस्पताल चौकी के पास से बाइक चोरी होने के तुरंत बाद सदर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल कर दिया। यदि पुलिस समय रहते प्राथमिकी दर्ज कर तलाश करती, तो चोरी करने वाले एटा में लूट की वारदात करने में सफल न हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed