{"_id":"6adbb9d11c52503ef9002737","slug":"the-mother-said-my-son-is-innocent-tauheed-had-taken-him-along-for-some-labor-work-unnao-news-c-221-1-uno1001-160121-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां बोली- बेटा बेगुनाह, मजदूरी पर लेकर गया था तौहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां बोली- बेटा बेगुनाह, मजदूरी पर लेकर गया था तौहीद
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट के मोहल्ला कंचननगर में महिला द्वारा अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या और दो और लोगों की मदद से शव को बक्से में रखकर बीस किमी दूर फेंकने की घटना में तीसरे आरोपी की मां ने बेटे को बेगुनाह बताया है। उनका कहना है कि तौहीद घरेलू सामान लोडर में लदवाने के लिए 600 रुपये मजदूरी पर ले गया था।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचननगर मोहल्ले में मकान मालिक किशन यादव के घर में किराए पर रह रहे सोनू रावत (25) की उसकी ही पत्नी नेहा ने अपने यूट्यूबर प्रेमी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर 20 अक्तूबर को सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। शव को बक्से में बंद कर ठिकाने लगाने में सीताराम कॉलोनी मोहल्ला निवासी तौहीद और उसके साथी मिश्रा कॉलोनी निवासी शिवकुमार उर्फ शिवा के शामिल होने की बात कह पुलिस ने सभी को जेल भेजा था।
शिवकुमार उर्फ शिवा की मां ऊषा का कहना है कि शिवा बेकसूर है। तौहीद उसे 600 रुपये मजदूरी देने की बात कहकर लोडर में सामान लदवाने की बात कहकर ले गया था। लोडर में सामान रखवाने के बाद बेटा 600 रुपये लेकर घर आया था, उसी से सभी लोग दशहरा मेला देखने गए थे। आरोप है कि पुलिस ने मुझे (ऊषा को) बेटे के साथ गंगाघाट कोतवाली बुलाया, फिर आधार कार्ड लाने के लिए घर भेज दिया। बेटे को लेकर उन्नाव चले गए। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।