फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Life in flood-affected villages has begun to return to normal.

Unnao News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पटरी पर लौटने लगा जनजीवन

Sat, 24 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Life in flood-affected villages has begun to return to normal.
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी उफनाने से बाढ़ झेल रहे गांवों में पानी सिमटने के बाद रास्ते खुलने लगे हैं। परिषदीय विद्यालयों में कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि दो गांवों की स्थिति अभी भी दिक्कतें बनी हुई हैं। वहीं, सरकारी पोर्टल न खुलने से बाढ़ पीड़ित किसानों के अभिलेख अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


कल्याणी नदी की बाढ़ से क्षेत्र के बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, लोनारी, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया, चिंगरपुरवा, लहरापुर, छोट्टापुरवा, ककरियापुरवा, फतेहपुर हामजा, फतेहपुर खालसा, देवखरी और चोरहा सहित 22 गांव जलमग्न हो गए थे।
विज्ञापन

लगातार घट रहे जलस्तर से बेहटाकच्छ, शिवलाल पुरवा, कुशराजपुर, लोनारी, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, फतेहपुर खालसा, फतेहपुर हामजा और चोरहा आदि गांवों से पानी सिमट चुका है। इससे शिवलाल पुरवा-मल्लावां, लोनारी-मल्लावां आदि मार्गों पर आवागमन शुरू हो गया है। जबकि देवरिया-कछियनपुरवा, देवरिया-पकरियापुरवा और छोट्टापुरवा-बिरैचामऊ मार्गों पर जलभराव होने से आवागमन अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी सिमटने के बाद लोनारी, शिवलाल पुरवा, कुशराजपुर और देवरिया के परिषदीय विद्यालयों में कक्षाएं लगनी आरंभ हो गई हैं। जबकि छोट्टापुरवा कंपोजिट विद्यालय परिसर में अभी भी पानी भरा होने से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। उधर लेखपाल अमोल पटेल द्वारा लगातार फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। किंतु पोर्टल न खुलने से अभिलेख अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि करीब 15 गांवों से बाढ़ का पानी सिमटने चुका है। जल्द ही अन्य गांवों की स्थिति भी सामान्य हो जाएगी। लेखपाल द्वारा सर्वे किया जा रहा है। पोर्टल खुलते ही अभिलेखों के अपलोड होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed