{"_id":"69c191d9d611bed1190e4e3a","slug":"two-groups-clashed-over-auto-parking-injuring-17-people-unnao-news-c-221-1-uno1001-147340-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑटो खड़े करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑटो खड़े करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 17 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के लोकईयाखेड़ा मोहल्ले में ऑटो खड़े करने के विवाद में सोमवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से 17 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
एक पक्ष से सोहनलाल लोधी की पत्नी रन्नो के अनुसार पुरानी खुन्नस के चलते मोहल्ले के भूरे अपने भाई नन्हें, शुभम और सौरभ के साथ घर के सामने गालियां दे रहे थे। मना करने पर लाठी से मारने लगे। बचाने आए पति और देवर शत्रुघ्न, सुरेश के साथ परिवार की गोमती, वंदना, कोमल, गुड़िया और शनि को पीट दिया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी भाग निकले।
दूसरे पक्ष से राजेश उर्फ भूरे की पत्नी अनीता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि रास्ते में ऑटो खड़ा करने के विवाद में मोहल्ले के सोहनलाल, शत्रुघ्न, सुरेश और रमेश घर के पास गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगे। बचाने दौड़े पति, देवरानी सुनीता और बेटी मनीषा के साथ परिवार के शुभम और सोनाक्षी को भी पीटा। मारपीट में सभी को चोटें आईं। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos