{"_id":"69c431a524852eebd40a4cfa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147460-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीटकर मां की जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीटकर मां की जान लेने वाले बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मुरादपुर गांव में तीन महीने पहले बेटे की पिटाई मां की मौत हो गई थी। गैर इरादतन हत्या में नामजद फरार आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी कामता प्रसाद ने 30 दिसंबर 2025 को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया बड़ा भाई रतनलाल गुंडा किस्म का है। वह मां के मोहाना के घर में रहने पर आपत्ति जताता है। इसी बात को लेकर चार दिसंबर को सुबह 5:30 बजे रतनलाल और दूसरे नंबर के भाई विनोद की पत्नी रेशमा ने गुस्से में आकर मां को डंडे और घूसों से पीट दिया और चबूतरे से धक्का दे दिया।
घायल मां की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान आठ जनवरी को मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू रेशमा पर गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना में पहले मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। आरोपी बेटे को जेल भेजा गया है। महिला के मामले में अभी जांच चल रही है।
मां-बेटी से मारपीट में दपंती पर प्राथमिकी दर्ज
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव पांडेयपुर निवासी विंदेश्वरी पत्नी उमाशंकर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया 21 मार्च को गांव का धुन्नी छोटे भाई की पत्नी श्रीमती के साथ जमीन के विवाद में गाली दे रहा था। मना करने पर मारपीट की। बचाने दौड़ी बेटी प्रियांशी को भी लात-घूसों और डंडों से पीटा। शोर मचाने पर भाग गए। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos