{"_id":"69c4315761a5b665b1049b6b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147426-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में 62 हजार को पक्की छत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में 62 हजार को पक्की छत का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-2-प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए सर्वे करता पंचायत कर्मी। आर्काइव।
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 62 हजार लोगों को पक्की छत का इंतजार है। इन लोगों ने पिछले साल आवास के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों को अगले माह तक बजट जारी होने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार इस योजना में पात्रों को पक्का घर बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये अनुदान देती है। वर्ष 2011 की सूची के लाभार्थियों को वर्ष 2024 में आवास मिल चुके थे। नई सूची के लिए दिसंबर 2024 में आवेदन शुरू हुए थे। वर्ष 2025 में 87 हजार 529 लोगों ने पक्के आवास के लिए आवेदन किए।
पहली बार सत्यापन के लिए एआई सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया। एआई ने आवेदन के समय खींची गई फोटो से सत्यापन किया। पक्की ईंट दिखने पर 25 हजार 529 आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके बाद सूची में 62 हजार आवेदन शेष बचे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह ने बताया कि अप्रैल से शुरू हो रहे अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की उम्मीद है।
तीन किस्तों में दी जाती है राशिप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त 40 हजार रुपये की होती है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये मिलते हैं। 90 दिन की मनरेगा मजदूरी भी प्रदान की जाती है।
Trending Videos