{"_id":"69c431bed14787b2d803cd69","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147454-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पूर्व प्रधान सहित दो ने पी थी शराब, हादसे में हुई थी तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पूर्व प्रधान सहित दो ने पी थी शराब, हादसे में हुई थी तीन की मौत
विज्ञापन
फोटो-28- पवन (फाइल फोटो)
- फोटो : वारिशगंज स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर क्षेत्र से निकली सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान सहित तीन की मौत हो गई थी। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें पूर्व प्रधान सहित दो के शराब पीने की पुष्टि हुई है। खाना तीनों ने खाया था। जहां बाइक क्षतिग्रस्त मिली है वहीं कुत्ता मरा था। पुलिस आशंका जता रही है कि कुत्ते पर बाइक चढ़ने या उससे बचने की कोशिश में हादसा हुआ है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हरदोई जिले के थाना कासिमपुर क्षेत्र के अटिया गांव निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की मंगलवार दोपहर 12 बजे बीमारी से मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद भतीजे राजू राठौर (60), कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी रामबालक यादव (50) और गढ़ी बहलोलपुर गांव के पूर्व प्रधान पवन यादव (28) एक ही बाइक से लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास सर्विस लेन पर वाहन में बाइक टकराने से तीनों की मौत हो गई थी।
बुधवार को शवों के हुए पोस्टमार्टम में पता चला कि तीनों ने पहले खाना खाया, फिर पवन और राजू ने शराब पी। नशे की हालत में पवन बाइक चला रहा था। पुलिस को जांच में घटनास्थल के पास कुत्ता मरा मिला है। कयास हैं कि नशे की हालत में उसी पर बाइक चढ़ने के बाद बोलेरो से टकराई होगी।
पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइक के साथ ही बोलेरो के दायीं ओर का बंपर का टुकड़ा भी मिला है। एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। रामबालक के बेटे अखिलेश ने सड़क किनारे खड़े होने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पवन के बेटे संतोष के नाम पंजीकृत है। एक्सप्रेसवे पर घटनास्थल से 400 मीटर पहले कैमरा लगा है। पुलिस उसकी फुटेज खंगालेगी।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर वाहन के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
Trending Videos

फोटो-28- पवन (फाइल फोटो)- फोटो : वारिशगंज स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।