{"_id":"69b9a902dd746652530750eb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146958-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: समतलीकरण के लिए 10 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: समतलीकरण के लिए 10 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर चकलवंशी-संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग मंगलवार को करीब 10 घंटे बंद रही। पटरी के समतलीकरण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
यह क्रॉसिंग पोल संख्या 18/11-12 के बीच स्थित है। यहां से प्रतिदिन 100 से अधिक भारी वाहनों का आवागमन होता है। लगातार दबाव के कारण पटरी कुछ स्थानों पर धंस गई थी। इससे ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए यह कार्य जरूरी था। बताया कि समस्या के समाधान के लिए पटरी का समतलीकरण कराया गया। जीटीई थ्री एक्स ऑटोमेटिक मशीन की मदद से यह कार्य हुआ।
सुरक्षा की दृष्टि से रेलमार्ग पर 10 घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद रखी गई। रेलवे कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए निर्धारित समय से पहले ही कार्य पूरा कर लिया। करीब 20 श्रमिकों की टीम ने मिलकर यह काम निपटाया। क्रॉसिंग बंद होने के दौरान उन्नाव से संडीला जाने वाले वाहनों को सफीपुर होकर निकलना पड़ा। संडीला से उन्नाव आने वाले यात्रियों को चकलवंशी तक पैदल चलना पड़ा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos